फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi devastation from the storm - rain , two killed

भदोही में आंधी-बारिश से तबाही, दो की मौत

Sun, 14 Jun 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jun 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bhadohi devastation from the storm - rain , two killed
  शुक्रवार की रात में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। टिनशेड और छप्पर धराशायी हो गए। मोढ़ संवाददाता के अनुसार बरमोहनी गांव में आंधी से कच्चा मकान धराशायी हो गया। इस घटना में मकान में सो रहे हरिशंकर (45) की मौत हो गई।
विज्ञापन


 कोतवाली और चौकी पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कस्तूरीपुर गांव में पुराना महुआ का पेड़ आंधी में धराशायी हो गया। सुभाषनगर संवाददाता के अनुसार, मुंगरहा गांव निवासी राम अछैवर बिंद (70) शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बेटे राज नारायण के साथ बाजार से धान की नर्सरी लाने बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


 उसी दौरान आंधी आने से बाइक अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ टकरा गई। इसमें राम अछैवर के सिर में गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, मौसम के बदले रुख से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed