{"_id":"5f314c628ebc3e3ce72753d2","slug":"bhadohi-corona-update-23-more-people-confirmed-infection-396-active-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi Corona Update: 23 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 396 एक्टिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi Corona Update: 23 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, 396 एक्टिव मरीज
Mon, 10 Aug 2020 09:45 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 10 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
भदोही जिले में सोमवार को 23 कोरोना संक्रमित मरीज और मिले। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 755 हो गई है। इनमें 396 एक्टिव मरीज हैं। अब तक 14 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोविड 19 के रोगियों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और मास्क न लगाने के कारण हर रोज संक्रमित बढ़ रहे हैं। सोमवार को 23 लोगों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसमें एंटीजन लैब, ट्रूनेट संग लखनऊ के लैब से आई रिपोर्ट शामिल है। सोमवार को मिले संक्रमितों में मोढ़ बाजार के दंपति सहित तीन, गोपीगंज के पड़ाव का युवक, नगर का ही एक वृद्ध, जेल का एक कर्मी, मानशाहपुर का युवक, अमवा खुर्द में वृद्ध, जखाव और हरिहरपुर का युवक, ज्ञानपुर के चकटोडर का युवक, भदोही के रजपुरा फेस एक में अधेड़, भदोही कस्बे के गौरियाना मोहल्ला में दो, पचभैया में एक, गुलालतारा का एक युवक संक्रमित मिले। भदोही के चौरी रोड में दो महिला सहित तीन पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
अब तक कुल 755 संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमे 396 एक्टिव है। स्वास्थ विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो अब तक 21 हजार से अधिक संदिग्धों की जांच हुई। जिसमें 20 हजार 801 की रिपोर्ट आ चुकी है। सोमवार को 301 लोगों का सैंपल लिया गया। सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन और एक्सपो मार्ट भेजा जा रहा है।
विज्ञापन