फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi Accident News One devotee died and many people injured in two car accident

Bhadohi Accident: महाकुंभ से लौट रही दो कार हुईं हादसे का शिकार, एक की मौत; सात की हालत गंभीर

Thu, 20 Feb 2025 09:54 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 20 Feb 2025 09:54 AM IST
सार

Bhadohi Car Accident : भदोही जिले में दो कार हादसे हुए। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Bhadohi Accident News One devotee died and many people injured in two car accident
हादसे का शिकार हुई दो कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर के ओवर ब्रिज पर दो हादसे हुए। एक कार हाईवे पर खड़े कंटेनर में भिड़ी तो वहीं एक कार आगे चल रही फोर्स जीप में भिड़ गई। वाहनों की टक्कर में एक की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। इस बीच सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी। 

विज्ञापन


ये है मामला
जानकारी के अनुसार, पुष्पलता (53) पत्नी अंजनी गौड़ निवासी चकपारण पट्टी आसाम, शकुंतला (50) पत्नी नागेश निवासी विजयनगर मैसूर कर्नाटक और उनके पुत्र हेमंत (35) पुत्र नागेश और नितेश (35) अपने कार से प्रयागराज स्नान करने जा रहे थे। 
विज्ञापन




जैसे ही कार गेराई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची चालक को झपकी आ गई और पहले से खड़े कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सभी गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Bhadohi Accident News One devotee died and many people injured in two car accident
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

इसी प्रकार दूसरी घटना नगर के ओवरब्रिज के ऊपर हुई। जिसमें फोर्स जीप में पीछे से ग्रैंड आई टेन कार भिड़ गई। जिसमें चार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा उस समय हुआ जब मूल रूप से पारा विरनो गाजीपुर निवासी वर्तमान पता गोईठहा पांडेयपुर वाराणसी ममता राय (50) पत्नी संतोष राय, हृदय नारायण राय (75), शशांक राय (25) पुत्र संतोष राय तथा संतोष राय (53) अपने कार से प्रयागराज स्नान करके वापस वाराणसी की तरफ लौट रहे थे। 

जैसे ही कार ओवरब्रिज के ऊपर पहुंची। आगे जा रही फोर्स जीप में पीछे से भिड़ गई। इस दौरान कार सवार चारों गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से ममता राय तथा उनके पति संतोष राय को वाराणसी के लिए रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed