फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bhadohi: 20 lakh reward was involved in the robbery of 20 lakhs from cash van

भदोही : कैश वैन से 20 लाख की लूट में शामिल 20 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार 

Wed, 15 Jul 2020 11:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jul 2020 11:42 PM IST
सार

  • कारपेट सिटी मोड़ के समीप एसटीएफ ने दबोचा 
  • पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं छह मामले 
  • कुख्यात लालू यादव गैंग का सदस्य है रमेश यादव 

विज्ञापन
Bhadohi: 20 lakh reward was involved in the robbery of 20 lakhs from cash van
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भदोही जिले में सराफा कारोबारियों के साथ लूटपाट करने वाला 20 हजार का इनामी अपराधी रमेश यादव उर्फ बाबा बुधवार को गिरफ्तार हो गया। पड़ोसी जनपद वाराणसी के जंसा थानाक्षेत्र के खेमापुर गांव निवासी अपराधी को एसटीएफ ने भदोही नगर से लगे कारपेट सिटी मोड़ के पास दबोचा। 

विज्ञापन


वह पूर्वांचल के कुख्यात एक लाख के इनामी लालू यादव गैंग का सक्रिय सदस्य है। गिरफ्तार आरोपी पर भदोही के अलावा मिर्जापुर, जौनपुर, मऊ आदि जिलों में संगीन अपराधों के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक एसटीएफ की वाराणसी इकाई को मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात लालू यादव गैंग का 20 हजार का इनामी अपराधी रमेश यादव उर्फ बाबा भदोही में कारपेट सिटी मोड़ के समीप मोरवा पुल के पास मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फौरी तौर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भदोही कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उसके पास से कुछ नकदी बरामद हुई। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि मऊ के एक लाख के इनामी लालू यादव गैंग का वह सक्रिय सदस्य है। 

वह लालू यादव के शरणदाता प्रदीप का काम देखता है। घटनाओं में लालू यादव का साथ देने वाले बाबा का मुख्य कार्य घटनास्थल की रेकी करना होता था। उस पर भदोही और जौनपुर जिले में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। 

भदोही जिले से उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। गत वर्ष पांच अगस्त को भदोही कोतवाली के गंगापुर में बैंक के कैश वैन से 20 लाख की लूट में भी वह शामिल था। इस घटना में उसके साथ अरुण राजभर, विनोद यादव उर्फ लालू और हरिकेश यादव उर्फ मास्टर भी शामिल थे। पुलिस के मुताबिक लालू यादव के साथ मिलकर उसने घटना की रेकी की थी। 

छह जून 2019 को मिर्जापुर जिले के चील्ह थानाक्षेत्र के पुरजागिर में सराफा व्यवसायी को गोली मारकर सोने-चांदी से भरा बैग लेकर भाग गया था। कछवा रोड के सराफा कारोबारी से चार किलो चांदी एवं 60 ग्राम सोने की लूट की थी। 

31 अगस्त को महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप में एक करोड़ 20 लाख की ज्वेलरी लूट में भी वह शामिल था। इसके अलावा कपसेठी और चौरी में सराफा व्यवसायियों के साथ हुईं लूट की घटनाओं में भी शामिल रहा। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के मुताबिक पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में उस पर गैंगेस्टर समेत छह मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed