फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bengal Chunav Result 2026 Dilip Singh from Katka won election from Champdani seat by 179 votes

Bengal Chunav Result: चंपदानी सीट से चुनाव जीते भदोही के दिलीप, रामलीला के मंच से विधायक तक का तय किया सफर

Tue, 05 May 2026 12:36 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 05 May 2026 12:36 AM IST
सार

Bengal Chunav Result 2026: भदोही जिले के कटका के दिलीप सिंह पश्चिम बंगाल की चंपदानी सीट से 179 वोटों से चुनाव जीते। दिलीप ने रामलीला के मंच से विधायक तक का सफर तय किया है। वे रामलीला में लक्ष्मण की भूमिका निभाते थे। 

विज्ञापन
Bengal Chunav Result 2026 Dilip Singh from Katka won election from Champdani seat by 179 votes
भदोही के कटका निवासी दिलीप सिंह बने विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के कटका निवासी दिलीप सिंह भी पश्चिम बंगाल की चंपदानी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चुने गए हैं। वह रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाते थे लेकिन 1995 में पश्चिम बंगाल गए। वहां पर रेडीमेड गारमेंट का बिजनेस शुरू किया। कारोबार के दौरान वह गांव आते-जाते रहे हैं। उनकी जीत का अंतर 179 वोट है।

विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से मैदान में उतरे थे, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। भदोही के बाबूसराय से सटे कटका गांव निवासी दिलीप सिंह बाबूसराय रामलीला समिति के बैनर तले होने वाली रामलीला में लक्ष्मण बनते थे और अभिनय का लोहा मनवाते थे। 1988 से 1995 तक वह लक्ष्मण का किरदार निभाते रहे। वर्ष 2021 में उन्होंने चंपदानी सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अरिंदम गुइन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Bhabanipur Assembly Result: भवानीपुर में बड़ा उलटफेर, शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हराया
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भाजपा की टिकट पर तृणमूल कांग्रेस के विधायक अरिंदम गुइन को 179 वोट से हरा दिया। उनकी जीत के बाद गांव और बाजार में खुशी का माहौल है। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। दिलीप सिंह पांच बहन और दो भाइयों में छठवें नंबर पर हैं। कटका में उनके भाई राजू सिंह गले और हाथ के गंडे का बिजनेस करते हैं। अपने भाई के चुनाव प्रचार के लिए वे बीते 10 दिनों से पश्चिम बंगाल गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed