फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Being 15 years of caste politics in UP

यूपी में 15 साल से हो रही जाति की राजनीति

Wed, 23 Nov 2016 01:51 AM IST
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
ज्ञानपुर। चंदौली के पूर्व सांसद आनंद रत्न मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा ने यूपी को विकास में कई साल पीछे धकेल दिया है। 15 साल से सिर्फ जाति की राजनीति की जा रही है। नोटबंदी का विरोध करने वाले राजनीतिक दलों की नियत और नीतियां दोनों ही खराब हैं। जनता नोटबंदी के साथ खड़ी है, लेकिन कुछ राजनीतिक दलों के लोग भड़काने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।      
विज्ञापन

वह मंगलवार को अभोली के दानूपुर में आयेेजित भाजपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि समाजवादी परिवार में पैसे के बंटवारे को लेकर तू-तू-मैं-मैं मची है। प्रदेश की जनता समाजवादी परिवार की करतूत को देख रही है। बसपा में ईंट-पत्थर की मूर्तियां स्थापित हुईं तो सपा में सिर्फ अपराध का विकास हो रहा है। उन्होंने पिछड़ों को आगाह किया कि सपा-बसपा और कांग्रेस के झांसे में न आएं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए कमर कसें। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य बाबूलाल बलवंत बिंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत से देश आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार में प्रधानमंत्री विदेशों में जाकर आते थे, लेकिन वहां कोई नहीं सुनता था और अब विश्व के सभी देशों में भारत की जय-जयकार होती है। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस ने पिछड़ों को सिर्फ ठगा है। भाजपा हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। भाजपा जिला प्रभारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने कहा कि सर्व समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है। सपा-बसपा ने जातिवाद का जहर घोलकर पिछड़ों का सिर्फ प्रयोग किया। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक राजेश परदेशी और अर्चना तिवारी ने अपने गीतों से समा बांध दी। इसके पूर्व सम्मेलन प्रमुख और भाजपा नेता डॉ. आरके पटेल,  पूर्व मंत्री मदन लाल बिंद, भाजपा नेता रूपधारी पाल, पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद, दीनानाथ भाष्कर ने अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, सर्वेश पाल, शिलवंता मौर्य, प्रदीप सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, संतोष पांडेय, हौसिला प्रसाद पाठक आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed