फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BEd student dies after falling from scooty

स्कूटी से गिरकर बीएड के छात्र की मौत

Mon, 26 Jul 2021 06:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
BEd student dies after falling from scooty
सड़क दुर्घटना में बीएड के छात्र की मौत के बाद बनकट गांव में रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। ज्ञानपुर नगर के दुर्गागंज तिराहे पर सोमवार को सुबह 11 बजे स्कूटी से गिरकर बीएड के छात्र बनकट निवासी अभिषेक तिवारी (23) की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घर वाले अभिषेक की मौत पर बिलखते रहे। अभिषेक तिवारी मुंबई से बीएससी आईटी करने के बाद केशव प्रसाद मिश्र राल्ही कालेज से बीएड कर रहा था। परीक्षा सेंटर काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में था। सोमवार को बीएड के अंतिम पेपर की परीक्षा देकर वह स्कूटी से घर लौट रहा था। दुर्गागंज तिराहे के पास वह किन परिस्थितियों में दुर्घटना का शिकार हो गया यह जानकारी नहीं हो सकी। स्कूटी समेत सड़क पर गिरने से उसके सिर के बाएं तरफ गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग उसे जिला अस्पताल ज्ञानपुर ले गए, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे तत्काल प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया । दोपहर तीन बजे के बाद एंबुलेंस से लाश घर पहुंची तो वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। घर का इकलौता होने से परिवार के लोग बिलखते रहे। अंतिम संस्कार स्थानीय गंगा घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed