फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   BEd entrance exam will be conducted under the surveillance of CCTV cameras

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी बीएड प्रवेश की परीक्षा

Fri, 24 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam will be conducted under the surveillance of CCTV cameras
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें छह जुलाई को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों के प्रभारियों से कहा गया कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को ठीक करा लें। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी।डीएम ने कहा कि छह जुलाई को 17 केंद्रों पर संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी। इसमें 7882 अभ्यर्थी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा बहुत ही संवेदनशील है। सरकार की मंशा के अनुरूप पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराने की तैयारी पूर्ण कर ली जानी चाहिए। अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कैमरा, विद्युत, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। ताकि इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जा सके। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स रहेगी। परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक नंद लाल गुप्ता, केएनपीजी के प्राचार्य डॉ. पी एन डोंगरे आदि मौजूद रहे। ख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार/परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय समावेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वित्तीय साक्षरता का प्रयास, वार्षिक ऋण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र सभी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों की पत्रावली भेजी जा रही है, उनका ऋण स्वीकृत कराएं। ताकि पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed