फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Beautification work stalled, Rs 22 crore project fell prey to corruption

Bhadohi News: सुंदरीकरण का काम ठप, 22 करोड़ की परियोजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट

Fri, 12 Sep 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Beautification work stalled, Rs 22 crore project fell prey to corruption
भ्रष्टाचार के कारण भदोही स्टेशन के कायाकल्प का काम ठप हो गया है। 22 करोड़ की परियोजना का कार्य देख रही कार्यदायी संस्था, रेलवे के अफसर और ठेकेदार पर डेढ़ महीने पहले ही सीबीआई की लखनऊ यूनिट कार्रवाई कर चुकी है। इसमें रेलवे के तीन अफसरों समेत पांच की गिरफ्तारी के बाद से ही सुंदरीकरण समेत अन्य काम ठप हैं।
विज्ञापन

करीब 68 किलोमीटर वाले जंघई-वाराणसी रेल खंड को रेल विकास निगम ने तीन वर्ष पूर्व ही दोहरीकरण और विद्युतीकरण योजना से जोड़ा है।
भदोही स्टेशन पर स्टापेज से लेकर पूर्वी-पश्चिमी सीमा की ओर बढ़ने वाली ट्रेनें भी देश के कोने-कोने तक पहुंचती हैं। कालीन नगरी का तमगा मिलने के बाद से ही स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए रेल प्रशासन प्रयास कर रहा है। साल 2023 में स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया। उसके बाद स्टेशन के कायाकल्प का कार्य शुरु हुआ। करीब डेढ़ साल तक काम ठीक से चला, लेकिन धांधली की शिकायत पर डेढ़ माह पूर्व सीबीआई की लखनऊ यूनिट ने कार्रवाई किया।
विज्ञापन

इसमें तीन रेल अधिकारियों, ठेकेदार सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद से ही काम काज ठप है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारी जहां भूमिगत हो गए हैं वहीं कार्य कर रहे मजदूर भी अपने अपने घरों को लौट गए हैं। हालांकि स्टेशन भवन का काम लगभग 70 फीसदी पूरा हो चुका है। ­
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed