फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Beat Corona by increasing immunity of children

बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाकर कोरोना को दें मात

Thu, 09 Sep 2021 05:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 05:53 PM IST
विज्ञापन
Beat Corona by increasing immunity of children
भदोही में वैश्विक महामारी कोरोना की दो लहर देख चुके लोगों में अब तीसरी लहर की चिंता सता रही है। संक्रमण की स्थिति अभी भले सामान्य है, लेकिन कुछ प्रांतों में बढ़ते मरीजों को लेकर लोग परेशान हैं। तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चे प्रभावित होंगे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 52 बेड के ऑक्सीजनयुक्त पीकू वार्ड बनाए गए हैं। बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की दूसरी लहर खत्म हो चुकी है। विशेषज्ञ साल के अंत तक तीसरी लहर की संभावना जता रहे हैं। जिसमें सबसे अधिक बच्चों को प्रभावित होने की आशंका है। जिसको लेकर शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग पहले से अलर्ट मोड में है। अस्पतालों में पीकू वार्ड, ऑक्सीजन की व्यवस्था हो रही है। इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अभिभावकों को जागरूक भी किया जा रहा है। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में जीरो से पांच साल के करीब दो लाख 10 हजार जबकि पांच से 15 साल के बच्चों और किशोर की संख्या तीन लाख है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सुरियावां, औराई, डीघ और गोपीगंज सीएचसी में आठ-आठ जबकि एमबीएस भदोही और ज्ञानपुर में 10-10 सहित 52 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। जिसमें ऑक्सीजन सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं की गई है। कोरोना की तीसरी लहर में सबसे अधिक प्रभाव कुपोषित बच्चों पर पड़ेगा। जिले में 13000 कुपोषित और 6,500 बच्चों की सुरक्षित रखना चुनौती होगी। ऐसे बच्चों की इम्युनिटी सबसे अधिक कमजोर होती है। जिससे संक्रमण फैलने का खतरा इनमें अधिक है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि बच्चों के लिए 52 बेड का पीकू वार्ड बनाया गया है। अन्य संसाधन भी मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed