{"_id":"615326b08ebc3e62494aab17","slug":"bdo-suspended-for-deleting-name-of-selected-person-in-prime-minister-housing-scheme-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: प्रधानमंत्री आवास योजना में की थी हेराफेरी, चयन व्यक्ति का नाम हटाने पर बीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: प्रधानमंत्री आवास योजना में की थी हेराफेरी, चयन व्यक्ति का नाम हटाने पर बीडीओ निलंबित
Tue, 28 Sep 2021 08:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
भदोही जिले के औराई के बीडीओ सुरेंद्र कुमार मौर्या को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। उन पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में पात्र व्यक्ति को अपात्र बताते हुए चयन सूची से नाम हटाने का आरोप है। उस समय सुरेंद्र कुमार डीघ ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी थे। निलंबन के दौरान वह आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग, लखनऊ के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव एवं उप सचिव की ओर से आए पत्र के अनुसार, सुरेंद्र कुमार मौर्य तत्कालीन खंड विकास अधिकारी डीघ ने महमदपुर गांव निवासी पंचम यादव को प्रधानमंत्री आवास के लिए अपात्र कर दिया था। इनका नाम आवास प्लस की सूची से हटा दिया गया। इस तरह से प्रधानमंत्री आवास योजना में हेराफेरी करते हुए गंभीर अनियमितता बरती गई। साथ ही पद के दायित्वों का निर्वहन न करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
ऐसे में सोमवार को सुरेंद्र कुमार मौर्या को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद संयुक्त विकास आयुक्त विंध्याचल मंडल मिर्जापुर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। एक सप्ताह में सुरेंद्र कुमार मौर्या के खिलाफ साक्ष्यों सहित आरोप पत्र तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना( ग्रामीण) में पात्र व्यक्ति को अपात्र किए जाने के मामले में तत्कालीन खंड विकास अधिकारी डीघ सुरेंद्र कुमार मौर्या को शासन स्तर से निलंबित किया गया है। वर्तमान में वह औराई के खंड विकास अधिकारी थे।