फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Battle with Corona won by 33, 31 new patients found

33 से जीती कोरोना से जंग, 31 नए मरीज मिले

Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Battle with Corona won by 33, 31 new patients found
जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार का दिन कुछ ठीक रहा। इस दिन 33 संक्रमित कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर स्वस्थ हो गए। 2007 लोगों की जांच में 31 नए मरीज मिले। इससे सक्रिय मामलों की संख्या 277 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया।
विज्ञापन

कालीन नगरी में कोरोना संक्रमण की दर कम नहीं हो रही है। शासन-प्रशासन की हिदायत के बाद भी मॉस्क, सामाजिक दूरी का पालन कहीं नहीं हो रहा है। जिससे स्थिति और भी खराब होती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में मंगलवार को 31 नए संक्रमित मिले, हालांकि 33 के स्वस्थ होने से लोगों ने राहत की सांस ली। संक्रमित मरीजों में औराई ब्लॉक के गोपपुर में दो, बेजवां, कुरौना, बाबूसराय में एक-एक, ज्ञानपुर के सारीपुर, गोपीगंज, पकरीकला, गिरधपुर, ज्ञानपुर, भिदिउरा में एक-एक, सुरियावां के मलेपुर में तीन, भिखारीरामपुर, गड़ेरियापुर, मोढ़, कुसौड़ा में एक-एक जबकि तेजसिंहपुर में दो मरीज मिले। भदोही के मल्लूपुर, अभोली के दुर्गागंज में एक-एक संक्रमित मिले। मंगलवार को 2007 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 1976 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 31 की पॉजिटिव। 33 संक्रमित स्वस्थ हो गए। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर जरूरी दवाएं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed