फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Battery theft from the magic vehicle standing at the door

दरवाजे पर खडृ मैजिक वाहन से बैट्री चोरी

Sat, 30 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Battery theft from the magic vehicle standing at the door
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के काली देवी मोहाल मिर्जापुर रोड पर दरवाजे के सामने खड़े मैजिक वाहन में लगी हजारों रुपये की बैट्री शुक्रवार की रात चोरी हो गई। शनिवार को सुबह जानकारी होने पर वाहन स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई कर बैट्री बरामद करने की गुहार की। वाहन स्वामी शिवकुमार बिंद ने आरोप लगाया है कि वाहन को वह किराए पर चलाकर जीविकोपार्जन करता है। प्रतिदिन की तरह शाम को वाहन दरवाजे पर खड़ा कर घर में सोया था। देर रात चोरों ने वाहन में लगी हजारों रुपये की बैट्री पर हाथ साफ दिया। पूर्व के दिनों में इस तरह के दो-तीन मामले होने के बाद भी पुलिस एक भी मामलों का खुलासा नहीं कर सकी है। लोगों ने कहा कि हाईवे से लेकर जुड़ने वाली सहायक मार्गों के किनारे दर्जनों व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं। व्यापारी से सामान खरीद कर ग्राहक ऐसे वाहनों को किराए पर लेकर गंतव्य को रवाना होते हैं। मंडी परिषद ककराही की सीमा तक पुलिस की गश्त जारी रहती है बावजूद इसके चोरी, छिनैती, उचक्कागिरी से न राहगीर राहत पा रहे हैं न वाहन स्वामी। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर पर पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की शिनाख्त में लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed