फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Basic exam will be held after two years, preparation will start

दो साल बाद होगी बेसिक की परीक्षा, तैयारी शुरू

Sat, 12 Mar 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Basic exam will be held after two years, preparation will start
कोरोना संक्रमण के कारण 2020 से निरस्त चल रही बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षा भी दो साल बाद शुरू होगी। शासन स्तर से परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर प्रश्नपत्र छपवाने, वितरण और परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण 2020 और 2021 में पहली से आठवीं तक की परीक्षा नहीं हो सकी थी। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को प्रमोट कर अगली कक्षाओं में प्रवेश दिया गया। कोरोना की तीन लहर खत्म होने के बाद अब परिषद ने आठवीं तक की परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार की रात में परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। 22 से 27 मार्च तक होने वाली परीक्षा के लिए पहली से आठवीं तक के प्रश्नपत्र तैयार करने, एक-एक स्कूल तक वितरण कराने संग विभाग अन्य तैयारी में जुट गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि परिषद का पत्र आने के बाद खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। तय तिथि पर परीक्षा कराने के लिए हर स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed