फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bankers protest against privatization

निजीकरण के विरोध में बैंकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bankers protest against privatization
ज्ञानपुर (भदोही)। निजीकरण के विरोध मेंबैंककर्मियों ने मंगलवार को ज्ञानपुर यूबीआई शाखा के बाहर दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाए प्रभावित रही। बैंककर्मियों के हड़ताल का व्यापक असर हुआ है। बैंककर्मी दो दिन हड़ताल पर है लेकिन दो दिन के अवकास के कारण लगातार चार दिन से बैंकों में ताले लटके हुए हैं। क्ताओं ने कहा कि सरकार बैंक का निजीकरण करके कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। निजीकरण किसी भी समस्या का समाधान नहीं है।
विज्ञापन

बैंककर्मियों के मुताबिक कई बार विरोध प्रदर्शन के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बैंक कर्मियों के हड़ताल के चलते ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के चलते एटीएम मशीन भी खाली हैं। जिन एटीएम में रूपए हैं वहा लंबी लंबी कतारें देखी जा सकती है। यूनियन की ओर से समय-समय पर आंदोलन, धरना-प्रदर्शन व हड़ताल किया जा रहा है, लेकिन उनके मांगों की लगातार अनदेखी के चलते कर्मचारियों को आंदोलनों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में उमेश कुमार, मनीष कुमार सिंह, पवन कुमार यादव, मनीष द्विवेदी, अरविद माथुर, शोभित पांडेय, गौरव सिंह, हरेंद्र यादव, गौरव तिवारी, सतीष पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed