फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ballia Express will make 11 trips till March 30

30 मार्च तक 11 फेरे लगाएगी बलिया एक्सप्रेस

Sat, 05 Mar 2022 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ballia Express will make 11 trips till March 30
होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल प्रशासन दो प्रमुख ट्रेनों का फेरा बढ़ाकर परिचालन कराएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सात से 30 मार्च तक ट्रेन नंबर 01001/01002 बलिया एक्सप्रेस ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर स्टापेज लेकर 11 फेरे लगाएगी। यह विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस और नौ मार्च से एक अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार, रविवार को बलिया से चलेगी। जो नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, महाराज छत्रसाल, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूट धाम, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औड़िहार, मऊ, रसड़ा, बलिया स्टेशनों पर स्टाप लेगी। इसी क्रम में विशेष ट्रेन नंबर 01005 मऊ एक्सप्रेस छह मार्च को पुणे से चलकर अहमदनगर, बेलापुर, कोपर गांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, औड़िहार, मऊ पहुंचेगी। सात मार्च को ट्रेन नंबर 01007 आजमगढ़ एक्सप्रेस जबलपुर, अमला, इटारसी, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़ स्टेशन आएगी। उक्त विशेष ट्रेनों में यात्री कोरोना गाइड लाइन का पालन कर गंतव्य तक की यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed