फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bahujan liberation party performance

बहुजन मुक्ति पार्टी ने किया प्रदर्शन

Wed, 20 May 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Wed, 20 May 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bahujan liberation party performance
बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान और मजदूर विरोधी बताते हुए नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की।
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार का एक साल का कार्यकाल सिर्फ घोषणाओं तक ही सिमट कर रह गया। देश में आ रहीं आपदाओं में मरने वाले किसानों की सुनने का समय न तो प्रधानमंत्री के पास है और न ही मुख्यमंत्री के पास। दोनों सरकारें किसानों के बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान  नहीं कर रही हैं, लेकिन चीनी मिल मालिकों को घाटे के नाम पर पैकेज देने का काम जरूर कर रहीं हैं। केंद्र के भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध करते हुए बताया कि यह बिल किसान विरोधी है।
विज्ञापन


  सरकार बिल को पास करा लेगी तो किसानों के लिए बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। प्रदर्शन में विनोद, संतलाल मौर्य, मनोज कुमार गौतम, सुशील कुमार शास्त्री, शमीम अंसारी, रमाशंकर गौतम, शिवशंकर गौतम, राम प्रसाद मौर्य, डेविड बौद्ध, समर बहादुर, सुशील शास्त्री, लालमणि यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed