फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bahubali MLC's son's entry in district panchayat elections

जिला पंचायत चुनाव में बाहुबली एमएलसी के बेटे की इंट्री

Sat, 13 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bahubali MLC's son's entry in district panchayat elections
ज्ञानपुर। भदोही के जिला पंचायत चुनाव में बाहुबली बृजेश सिंह के बेटे ने इंट्री मार दी है। एमएलसी बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ ने शनिवार को बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी कार्यालय में आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन

बाहुुबली एमएलसी के बेटे के जिला पंचायत चुनाव में एंट्री के बाद अब कालीन नगरी की सियासी सरगर्मी तेज हो गई। ऐसे में आने वाले समय में जिला पंचायत का चुनाव दिलचस्प होने की उम्मीद भी बढ़ गई है। एमएलसी बृजेश सिंह के बेटे को भाजपा का टिकट मिलेगा अथवा नहीं यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा हैं लेकिन जिला पंचायत के वार्ड नंबर तीन में लग रहे होर्डिंग-पोस्टर से जिले के सियासी हल्कों में चर्चा तेज हो गई है ।
विज्ञापन

दरअसल बाहुबली बृजेश सिंह भदोही- वाराणसी-चंदौली क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य हैं जबकि उनकी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह भी इस सीट से पूर्व में एमएलसी रह चुकी हैं। भदोही की जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट सामान्य होने के बाद से ही यह कयास लगने शुरू हो गए थे कि इस बार कालीन नगरी का प्रथम नागरिक बनने के लिए पूर्वांचल के बाहुबली ताल ठोंक सकते हैं। अब जबकि एमएलसी बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह ने बीजेपी से टिकट के लिए आवेदन कर दिया है ऐेसे में इस सीट पर चुनाव रोचक होने की संभावना ज्यादा हो गई है । जिससे सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। माना जा रहा है कि अप्रैल तक होने वाले चुनाव से पूर्व जिले का पारा काफी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में टिकट के लिए सिद्धार्थ सिंह ने भदोही ब्लॉक के वार्ड नंबर तीन से टिकट के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी गाइडलाइन के हिसाब से टिकट दिया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर दो से ढाई दशक तक काबिज रहे बाहुबली विधायक विजय मिश्र ने आठ माह पहले ही आशंका जताई थी कि पूर्वांचल के कई बाहुबलियों की नजर भदोही के जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर है। विधायक ने यह भी कहा कि इसी वजह से उन्हें परेशान भी किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल विधायक विजय मिश्र आगरा जेल में बंद है। गौरतलब हो कि 1994 में भदोही जनपद सृजन के बाद बसपा कार्यकाल को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर समय विधायक या उनके करीबी ही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज रहे।

भदोही के भाजपा विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी भी जिला पंचायत चुनाव में काफी रुचि दिखा रहे हैं। उनके भाई अनिरुद्ध तिवारी और बहू दिव्या तिवारी अलग-अलग सीटों से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए भाजपा कार्यालय में आवेदन भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed