फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   bahubali mla vijay mishra troubles increased in bhadohi Another case handed over to STF relative had filed case of property grab

विधायक विजय मिश्र की बढ़ी मुश्किलेंः एक और मामले की जांच एसटीएफ को, रिश्तेदार ने दर्ज कराया था संपत्ति हड़पने का केस

Sun, 12 Sep 2021 10:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Sep 2021 10:03 PM IST
सार

आगरा जेल में बंद विधायक विजय मिश्र की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। विधायक व उनकी अधिवक्ता पुत्री रीमा पांडेय सहित सात लोगों के खिलाफ उनके ही रिश्तेदार ने जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
bahubali mla vijay mishra troubles increased in bhadohi Another case handed over to STF relative had filed case of property grab
विधायक विजय मिश्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट विधायक विजय मिश्र और उनके परिजनों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विजय मिश्र सहित सात लोगों पर बीते दिनों दर्ज एक और मुकदमे की जांच एसटीएफ को दी गई है। यह मुकदमा विधायक के रिश्तेदार ने ही गोपीगंज थाने में दर्ज कराया था। आरोपियों पर वाहन सहित अन्य संपत्ति हड़पने का आरोप है।  
विज्ञापन


दो सितंबर को विधायक के रिश्तेदार धनापुर निवासी कृष्ण मोहन तिवारी ने गोपीगंज थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि विधायक उनके पुत्र विष्णु मिश्र, एमएलसी व विधायक की पत्नी रामलली मिश्र ने जबरन भूमि कब्जा कर लिया। जान से मारने की धमकी और फर्म को हड़पने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं डरा धमकाकर चेकबुक ले लिए और उसपर हस्ताक्षर भी करा लिए। इस मामले में जब मुकदमा दर्ज कराया तो विधायक व उनके लोगों द्वारा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जाने लगा। हॉट मिक्स, जेसीबी सहित कई वाहन भी हड़पने का आरोप लगाया। ऐसे में गोपीगंज पुलिस ने विधायक विजय मिश्र, पुत्री रीमा पांडेय व सीमा मिश्रा सहित कुल सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी गई। इसके पूर्व विधायक विजय मिश्र और उनके बेटे विष्णु मिश्र के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच एसटीएफ वाराणसी को सौंपी गई थी। इसमें विष्णु मिश्र के तीन जबकि विधायक का एक मामला शामिल था।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि विधायक समेत सात लोगों पर दर्ज मुकदमे की जांच भी एसटीएफ को दे दी गई। इसके पूर्व विधायक के एक और विष्णु के तीन मामलों की विवेचना एसटीएफ वाराणसी को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed