फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Bahubali MLA Vijay Mishra's 14-day remand extended

बाहुबली विधायक विजय मिश्र की 14 दिन की रिमांड बढ़ी

Fri, 28 Aug 2020 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
Bahubali MLA Vijay Mishra's 14-day remand extended
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र की 14 दिन की रिमांड और बढ़ गई है। शुक्रवार को वह पेशी पर नहीं आए। पुलिस ने जिला जज की अदालत से रिमांड ले ली।
विज्ञापन

पुलिस कप्तान रामबदन सिंह ने कहा कि चित्रकूट जेल से विधायक के पेशी पर न आने की सूचना मिली। इसके बाद 14 दिन की रिमांड ले ली गई। गोपीगंज थानाक्षेत्र के धनापुर गांव निवासी रिश्तेदार कृष्णमोहन तिवारी के साथ संपत्ति विवाद में फंसे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र की गिरफ्तारी के बाद पहली न्यायिक हिरासत पूरी होने के बाद शुक्रवार को पेशी होनी थी। लेकिन, कोरोना काल में पेशी नहीं हो पाई। चित्रकूट जेल में बंद विधायक पेशी के लिए नहीं आ पाए। इस आशय की सूचना मिलने के बाद यहां पुलिस ने जिला जज न्यायालय से रिमांड मंजूर करा ली। अब उनकी पेशी की तिथि 10 सितंबर मुकर्रर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed