फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Badagaav Tirahe pm on the effigy of the Congress Jngiganj combustion

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसजन सड़क पर

Thu, 23 Jul 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Thu, 23 Jul 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
Badagaav Tirahe pm on the effigy of the Congress Jngiganj combustion
  इस दौरान लोकसभा चुनाव में किए वादे  पूरा न करने, किसानों का उत्पीड़न और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का केंद्र  सरकार पर आरोप लगाया गया। 
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी  की ओर से डॉ.नीलम मिश्रा के नेतृत्व  में ब्लाक मुख्यालयों और न्याय पंचायत स्तर पर कई  स्थानों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन



जंगीगंज में बड़ागांव त्रिमुहानी पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में मोदी का पुतला दहन  किया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पीएम पर  आम जनता की समस्या से बेखबर होने का आरोप लगाया। इसके पूर्व गोपीगंज से जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता वाहन जुलूस से जंगीगंज स्थित रूद्र  तालाब पहुंचे।


 इस दौरान केंद्र सरकार, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी पर गोष्ठी का आयोजन किया।  जिलाध्यक्ष ने कहा कि बड़बोले प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मौन सहमति दे रहे हैं।

ऐसी भ्रष्ट सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।  कार्यक्रम में  लवकुश नारायण मिश्र, संजय दुबे, सिद्धार्थ मिश्रा, संजीव, घनश्याम, सतीश,  अशोक कुमार, संतोष पाल, इंद्रेश बिंद, बालमुकुंद, आशुतोष पांडेय, जितेंद्र पांडेय,  हृदय नारायण, अभिराज, महमूद आलम, जान मोहम्मद आदि रहे।


इसी तरह दुर्गागंज  त्रिमुहानी ज्ञानपुर में जिला उपाध्यक्ष सुरेश मिश्र के नेतृत्व में पीएम  नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इसी तरह ज्ञानपुर नगर कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष जान मोहम्मद, न्याय पंचायत अध्यक्ष मुहम्मद इलियास के नेतृत्व में  भिदिउरा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

वक्ताओं ने  कहा मोदी सरकार के कई मंत्री घोटाले में लिप्त है, नैतिकता से इस्तीफा दे  देना चाहिए। इसमें सुरेश चंद उपाध्याय, गुलजारी लाल, हरिश्चंद दुबे, राजेश  पांडेय, मोहम्मद आजाद, गुड्डू हाश्मी, मुमताज, पप्पू, नसीम, राशिद,  बद्रआलम, कल्ल महतो, अब्दुल खालिक आदि रहे।
सुरियावां संवाददाता के  अनुसार, भूमि अधिग्रहण बिल समेत सुरियावां स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस  ठहराव को लेकर जिला महासचिव सुनील उपाध्याय बाबा के नेतृत्व में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुसौड़ा न्याय पंचायत में पुतला दहन किया  गया। गांव में भ्रमण करके कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की पोल भी खोली। 


कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव न होने पर भदोही सांसद की लापरवाही को भी उजागर  किया। श्री उपाध्याय ने प्रधानमंत्री मोदी का जनता से झूठ बोलना और झूठा  होना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इसमें रामआसरे, डॉ.भगौती प्रसाद,  विजय सरोज, नयन तिवारी, अखिलेश, गंगा प्रसाद, सूरज उपाध्याय, शिवधारी सरोज  आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed