फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Babusarai pond will be renovated with Rs 39 lakhs, approval received from area panchayat fund

Bhadohi News: 39 लाख से चकाचक होगा बाबूसराय तालाब, क्षेत्र पंचायत निधि से मिली मंजूरी

Tue, 02 Sep 2025 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Babusarai pond will be renovated with Rs 39 lakhs, approval received from area panchayat fund
बाबुसराय ​स्थित तालाब। संवाद
बाबूसराय। औराई ब्लॉक के बाबूसराय में अति प्राचीन एवं ऐतिहासिक तालाब का 39 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत निधि से इसके लिए स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

जल्द ही तालाब की सफाई से लेकर सीढ़ी और पाथ-वे निर्माण का काम होगा। इससे बाजार एवं गांव के लोगों को सहूलियत मिलेगी।
जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना से गांव-गांव में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है। जहां सीढ़ी निर्माण से लेकर पाथ-वे आदि बनाए जा रहे हैं। रामलीला मैदान से सटे बाबूसराय तालाब का इतिहास काफी पुराना है।
विज्ञापन

यह तालाब अंग्रेजी हुकूमत के समय बना है। इसमें सीढ़ी आदि भी बनाई गई है लेकिन देखरेख न होने से वह टूट गई है। करीब ढाई से तीन बीघे तालाब का निर्माण जल संरक्षण और पूजा पाठ के लिए कराया गया था लेकिन बढ़ती आबादी के साथ पोखरा सिकुड़ता गया और आसपास के लोग तालाब में कूड़ा फेंकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बगल की नट बस्ती के घरों का दूषित पानी भी तालाब की ओर निकाल दिया गया। अब तालाब से बदबू आने लगी है। पिछले साल रामलीला मंचन के दौरान औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ने तालाब के सुंदरीकरण का आश्वासन दिया था।

अब जाकर उसे स्वीकृति मिली है। इससे तालाब के सुंदरीकरण की उम्मीद जग गई है। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि तालाब के सुंदरीकरण के लिए पैसा स्वीकृत हो गया है। जल्द ही उसका काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed