फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Baba Semradh came out in a palanquin

Bhadohi News: पालकी में सज-धज कर निकले बाबा सेमराध

Wed, 12 Jul 2023 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Baba Semradh came out in a palanquin
जंगीगंज। काशी, विंध्य और प्रयाग के मध्य स्थित सेमराध धाम में मंगलवार को कुएं में विराजमान बाबा सेमराध नाथ की पालकी यात्रा निकाली गई। फूल-मालाओं से सजी बाबा की पालकी और जयकारे के साथ निकले भक्तों का रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मंदिर के महंत पुजारी राम प्रसाद पांडेय व सूर्यकांत पांडेय ने बाबा की विधिवत पूजन-अर्चन और शृंगार कर पालकी में विराजमान किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी मुख्य यजमान बने। उन्होंने बाबा की विधि विधान पूजन अर्चन की। इसके बाद पालकी यात्रा की शुरूआत हुई। सावन माह में भोलेनाथ के भक्तों से पूरा माहौल शिवमय बना हुआ है। जिले के प्रमुख देवालयों में भी पूजा-पाठ, रूद्राभिषेक और भंडारे के साथ विविध आयोजन चल रहे हैं। इसी कड़ी में बाबा सेमराध नाथ की पालकी निकाली गई। सुंगधित फूलों से सजी बाबा की पालकी यात्रा जंगीगंज से शुरू होकर कौलापुर होते हुए गोपीगंज से जंगीगंज, कोईरौना के बाद 30 किमी की यात्रा पूरी कर वापस सेमराधनाथ धाम पहुंची। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने बाबा की पालकी पर पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। डीघ ब्लॉक के मनोज मिश्रा ने भी भगवान की आरती उतारी। इस दौरान प्रधान प्रिया आलोक सिंह, रामबली सिंह, साहब लाल पांडेय, अमलदार सिंह, शोभनाथ तिवारी, कल्लन सिंह, धनंजय सिंह, सोमेश्वर तिवारी, अनिल गिरी, अभय राज सिंह, कलेक्टर, संजय पांडेय, चंद्रशेखर सिंह, लव दुबे, अंजनी शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed