फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   B.Ed with the job of Shikshamitra, BSA sent notice

शिक्षामित्र की नौकरी संग किया बीएड, बीएसए ने भेजा नोटिस

Wed, 26 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
B.Ed with the job of Shikshamitra, BSA sent notice
शिक्षामित्र की नौकरी संग किया बीएड, बीएसए ने भेजा नोटिस जिले के एक कंपोजिट स्कूल में शिक्षामित्र की नौकरी करते समय बीएड कर शिक्षक बनने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजकर मय अभिलेख 27 जनवरी को तलब किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के शाहपुर निवासी विनोद कुमार ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति बिंद जाति से होते हुए भी बेलदार से एससी जाति का प्रमाणपत्र लगाकर जवाहर नवोदय विद्यालय से शिक्षा ग्रहण किया। उसके बाद 2009 तक कंपोजिट विद्यालय बयांव में बतौर शिक्षामित्र रहने के साथ ही मानदेय प्राप्त किया। इस दौरान नौकरी कर वर्ष 2007 में बुुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री हासिल की। उसके बाद प्रशिक्षण लेकर शिक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त कर लिया। जो सरकारी नियमावली के खिलाफ है। मामला संज्ञान में आने पर बेसिक शिक्षा विभाग हरकत में आया है। विभाग ने शिक्षक को नोटिस जारी कर मय अभिलेख 27 जनवरी को तलब किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। शिक्षक को नोटिस जारी कर बुलाया गया है। साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed