फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ayushman card for elderly will be made at 231 health centers

Bhadohi News: 231 स्वास्थ्य केंद्रों पर बनेगा बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड

Thu, 06 Nov 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ayushman card for elderly will be made at 231 health centers
ज्ञानपुर। जिले में 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को अब आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों का बार-बार चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आधार कार्ड लेकर सेंटर पर पहुंचने के बाद तुरंत आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। ग्रामीण इंचल के 206 उप स्वास्थ्य, 17 पीएचसी और छह सीएचसी समेत कुल 231 स्वास्थ्य केेंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके पहले केवल आठ केंद्रों पर कार्ड बनते थे। जिले में करीब 10 हजार बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। कितने बुजुर्गों का कार्ड बनाना है, इसका कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है। शिविर लगाकर कार्ड बनाया जाता है। अब ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कार्ड बनाया जाएगा। आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड बनवाने पर बुजुर्ग हर साल पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार करा सकते हैं। बुजुर्ग दंपती है तो दोनों लोगों के कार्ड बनाए जाएंगे। अब तक जिला अस्पताल के अलावा सभी छह सीएचसी पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। अब 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ 206 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) और पीएचसी पर एएनएम कार्ड बनाएंगी। वहीं जिला अस्पताल और भदोही एमबीएस सहित सीएचसी पर कार्ड बनाने के लिए अलग विभाग है। 70 साल या इससे अधिक उम्र वालों के लिए दिसंबर 2024 में आयुष्मान कार्ड बनाने की योजना आई थी। वरिष्ठ नागरिकों को सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाना है। उसके अनुसार 70 साल होने पर सेंटर पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी कार्ड बना देंगे। अब तक विशेष शिविर लगाकर दस हजार से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed