{"_id":"6a5e7e4d21cf8018d900f81e","slug":"ayush-is-the-under-10-champion-saras-the-under-14-champion-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-146087-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अंडर-10 में आयुष, अंडर-14 में सरस, अंडर-18 में आनंद चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अंडर-10 में आयुष, अंडर-14 में सरस, अंडर-18 में आनंद चैंपियन
विज्ञापन
वुडवर्ड पब्लिक स्कूल प्रांगण में चेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी। स्रोत- संवाद
भदोही। विश्व शतरंज दिवस पर भदोही चेस एसोसिएशन की ओर से सोमवार को वुडवर्ड पब्लिक स्कूल प्रांगण में इंटरनेशनल चेस डे प्रतियोगिता- 2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के विभिन्न आयु वर्ग के 246 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक एवं कड़ा संघर्ष देखने को मिला। ओपन वर्ग में वाराणसी के आरव सिंह, अंडर-10 में चंदौली के आयुष सिंह, अंडर-14 में मिर्जापुर के सरस शर्मा तथा अंडर-18 में भदोही के आनंद कुमार यादव प्रथम रहे। जबकि बालिका वर्ग में वाराणसी की परीक्षिता दुबे ने प्रथम रही। विजेताओं को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीए एके ठुकराल के अलावा अंतराष्ट्रीय जेवलिन थ्रो कोच रुस्तम खान व वुडवर्ड स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने किया।
कई जनपदों से आए लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों का अतिथियों ने उत्साहवर्धन किया। सीए एके ठुकराल ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि निर्णय क्षमता, तार्किक सोच, धैर्य और नेतृत्व कौशल कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम है। भदोही चेस एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों-युवाओं को शतरंज से जोड़ना है और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है।
उप सचिव प्रभात यादव ने कहा कि गत चार वर्षों के प्रयास के बाद भदोही में इतने बड़े पैमाने पर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हो सका है। प्रतियोगिता आयोजन में पंकज गौतम, संजय श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, अंकित यादव एवं श्लोक साहू आदि का खासा सहयोग रहा। पुरस्कार वितरण राज लक्ष्मी मंदा एवं प्रधानाचार्या शालिनी मेहरा के हांथों हुआ। उन्होने विजेताओं को ट्रॉफी एवं पदक देकर सम्मानित किया।