फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Awrai sugar from the current offer received DM

औराई चीनी मिल चालू कराने को मिले डीएम से

Tue, 08 Sep 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 08 Sep 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Awrai sugar from the current offer received DM
 जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर औराई चीनी मिल शीघ्र चालू कराने और मिल के कल-पुर्जों को बाहर भेजने की न्यायिक जांच कराने की मांग की। कांग्रेसजनों ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री मांगों ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि डीएम ने ज्ञापन लेकर चीनी मिल मामले की न्यायिक जांच कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी सरकार में स्थापित ऐतिहासिक औराई चीनी मिल को सपा और बसपा की सरकार बेचने के प्रयास में हैं। इससे उनकी जेब भरेगी, लेकिन किसानों की समस्या बढ़ जाएगी। किसान हित का ढोंग रचने वाली सपा ही असली किसानों की विरोधी है।
विज्ञापन


 कांग्रेसजन उनकी मंशा में हरगिज सफल नहीं होने देंगे। कहा कि जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार के सांसद विधायक होते हुए इनकी पार्टी की तरफ से चीनी मिल चालू कराने को लेकर सक्रियता नहीं दिखाई जा रही है। मिल के मसले पर जनप्रतिनिधियों का मौन धारण कर लेना दुर्भाग्यपूर्ण है। चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस की ओर से स्थापित मिलों को बेचने का प्रयास किया गया तो सड़क पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. सगीर हसन खां, लवकुश नारायण मिश्र, सिद्घार्थ मिश्र, संजीव दुुबे, गुलजारी लाल, अनुपम अग्रवाल, हरिश्चंद, राम गोपाल, अशोक मिश्र, अनुपम आनंद उपाध्याय, लालमणि चौरसिया, सुरेशचंद उपाध्याय, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed