फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Awareness campaign not run in commercial establishments

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नहीं चला जागरुकता अभियान

Thu, 05 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign not run in commercial establishments
ज्ञानपुर। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जिले के बाजारों में जांच अभियान नहीं चलाया जा सका। तहसील औराई, भदोही और ज्ञानपुर के लगभग दो सौ से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग लगने पर अग्निशमन यंत्र ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। तीन वर्ष में हुई अगलगी की घटनाओं का आंकलन किया जाए तो कहीं संचालकों की कमी सामने आ रही है तो कहीं अग्निशमन विभाग की। सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यह है कि मार्च-अप्रैल 2022 में अग्निशमन विभाग के रजिस्टर में 80 से अधिक अगलगी की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। बावजूद इसके बरती जा रही उदासीनता कब बड़े हादसे का कारण बनेगी किसी को नहीं मालूम। लगभग दर्जनों बार अगलगी की घटना के प्रत्यक्षदर्शी बने ग्राहक रामलाल ने कहा कि गोपीगंज, जंगीगंज, सुभाषनगर, सुरियावां, भदोही, सरोई, औराई, घोसिया, खमरिया, कोइरौना, सीतामढ़ी, सोनपुर-कटरा, छेछुआं, धनतुलसी, चौरी, मतेथू, दानूपुर, दुर्गागंज में सप्ताह व्यापी अभियान समय की मांग है। जिला अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि अभियान चलाने की रणनीति तैयार है। चार दिन पूर्व औराई के जयरामपुर-बुआजी का इनारा गांव स्थित एक कपड़े के गोदाम में लगी आग से 20 लाख नुकसान का राज जांच टीम खोलेगी। उक्त दावा अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश ने करते हुए बताया कि न उक्त गोदाम संचालन ने विभाग से एनओसी ली है न पर्याप्त मात्रा में अग्निशमन यंत्र लगवाए गए थे। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इस तरह की घटनाएं सिर्फ लाभ लेने के लिए कराई जा रही हो। अग्निशमन अधिकारी ओमप्रकाश की माने तो अब तक लगभग चार सौ स्कूल और बैंकों के नाम से ही एनओसी प्रमाणपत्र लिए गए हैं। बाजारों में फलफूल रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed