फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Automatic water vending machine will quench the thirst of passers-by

ऑटोमेटिक वाटर वेंडिंग मशीन से राहगीरों की बुझेगी प्यास

Fri, 04 Mar 2022 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Automatic water vending machine will quench the thirst of passers-by
आप किसी काम से ज्ञानपुर में हैं या ज्ञानपुर के रास्ते कहीं जा रहे हैं और प्यास लगी हो तो शुद्ध पानी वह भी बिल्कुल ठंडा उपलब्ध होगा। इसके लिए महज दो रुपये खर्च करने होंगे। पानी किसी से मांगना नहीं है, बस अपना बोतल मशीन में लगाइए, दो रुपये का सिक्का डालिए और ऑटोमेटिक वाटर वेंडिंग मशीन से पानी आपको मिल जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन ने ज्ञानपुर के मध्य में काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में मशीन लगवाया है। दो-चार दिन में मशीन चालू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार नागरिकों को शुद्ध पेयजल वह भी ठंडा आसानी से नहीं मिल पाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को गर्मी के दिनों होती थी, जो बाहर से किसी काम की वजह से आते हैं। दुकान में बोतल बंद पानी उन्हें 15 से 20 रुपये में मिलता है। ऐसे में समस्या के समाधान के लिए करीब साढ़े पांच लाख रुपये खर्च करके मशीन स्थापित करायी गई है। जिस स्थान पर मशीन लगी है, वहां राहगीरों के साथ ही केएनपीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिलेगा। मशीन को एक चबूतरे पर रखा गया है। यहां 500 लीटर की पानी टंकी भी रखी गई है। करीब 200 फीट बोरिंग की गई है और एक एचपी का सबमर्सिबल पंप लगाया गया है। ताकि पानी की कमी न होने पाए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मशीन के अंदर सेंसर लगाया गया है। जो सिर्फ सिक्का डालने पर ही पानी देगा। क्योंकि सेंसर सिर्फ सिक्के को पहचानता है। मशीन के अंदर जो बॉक्स बना है, उसकी क्षमता लगभग 200 सिक्के की है। मशीन की देखरेख और सिक्कों को समय पर निकालने, तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए एक कर्मी की तैनाती भी की गई है। मशीन के पास तैनात किए गए मधुप कुमार मौर्य ने बताया कि दो रुपये में एक लीटर पानी देने की व्यवस्था की गई है। यहां आने वालों को बताया जाएगा कि कहां बोतल लगाना है और कहां सिक्का डालना है। नगर पंचायत ज्ञानपुर के अधिशासी अधिकारी आलोक रंजन का कहना है कि आम नागरिकों और विद्यार्थियों सहित ज्ञानपुर में आने वाले लोग शुद्ध पानी पी सकें, इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से ऑटोमेटिक वाटर वेडिंग मशीन लगायी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed