फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Auto overturned full of visitors, 10 injured

दर्शनार्थियों से भरी आटो पलटी, चालक समेत 10 महिलाएं घायल

Mon, 11 Apr 2022 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 07:33 PM IST
विज्ञापन
Auto overturned full of visitors, 10 injured
नगर के मिर्जापुर रोड पर सोमवार को दोपहर में दर्शनार्थियों से भरी ऑटो पलट गया। इससे चालक समेत 10 महिलाएं घायल हो गईं। सभी महिलाएं प्रयागराज जिले के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के ककरा, उपरवार और तिवारीपुर गांव से दर्जन भर महिलाएं ऑटो से विंध्याचल दर्शन करने गई थीं। वहां से लौटते समय गोपीगंज नगर के मिर्जापुर रोड पर एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में चालक प्रभात पांडेय ने ब्रेक मार दिया। जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे ऑटो में सवार सरला पांडेय (45), रीता पांडेय (45), राजकुमारी (55), गायत्री तिवारी (65), निर्मला देवी (80), निशा त्रिपाठी (50), प्रतीक्षा दुबे (30), सुनीता देवी (55), अंजू देवी (45) और चालक प्रभात पांडेय (25) घायल हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed