फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Aurai Block's Assistant Accountant Dismissed

औराई ब्लॉक का सहायक लेखाकार बर्खास्त

Fri, 26 Feb 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Aurai Block's Assistant Accountant Dismissed
ज्ञानपुर। ओ लेबल प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा करके नौकरी पाने वाले वाले औराई ब्लॉक के सहायक लेखाकार पंकज त्रिपाठी को शासन ने बर्खास्त कर दिया। इसके साथ ही इस मामले में आरोपी लेखाकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसके वेतन की रिकवरी का आदेश भी दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षक सहित विभिन्न सरकारी पदों पर नौकरी प्राप्त करने के लिए युवाओं में होड़ रहती है। इसमें कुछ लोग अपनी प्रतिभा से नौकरी प्राप्त करते हैं तो वहीं कुछ प्रमाणपत्रों में हेराफेरी करके सरकारी मुलाजिम बन जाते हैं।
विज्ञापन

दरअसल ताजा मामला भी औराई ब्लॉक के सहायक लेखाकार की ओर से सर्टिफिकेट में हेराफरी करके नौकरी हासिल करने का है। जानकारी के मुताबिक 2016 की नौकरी में सहायक लेखाकार ने 2018 का ओ लेबल का प्रमाणपत्र लगाया था। तकरीबन चार साल तक नौकरी भी कर ली थी। इसके बाद जब शासन स्तर से प्रमाणपत्रों की जांच हुई तो फर्जीवाड़ा पकड़ में आया। शासन स्तर से ही सहायक लेखाकार को जालसाजी में बर्खास्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में औराई के प्रभारी बीडीओ श्यामजी ने बताया कि ओ लेबल प्रमाणपत्र फर्जी लगाने पर शासन ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। अभी आंतरिक जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज और वेतन की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed