फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Attention Only one website of Board of Secondary Education, no others

Bhadohi News: सावधान! माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की केवल एक वेबसाइट, अन्य नहीं

Thu, 11 Sep 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Attention Only one website of Board of Secondary Education, no others
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन को फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहने की हिदायत दी है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की केवल एक ही आधिकारिक वेबसाइट (www.upmsp.edu.in) है। इसी पोर्टल पर परीक्षा से जुड़ी सभी आधिकारिक सूचनाएं, आदेश और नोटिस जारी किए जाते हैं। दूसरे अन्य वेबसाइट को लेकर सतर्क रहें, अन्यथा ठगी के शिकार हो जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि हाल ही में बोर्ड के संज्ञान में यह मामला आया है कि कुछ फर्जी वेबसाइट (जैसे upmsp-edu.in और upmsponline.in) सक्रिय हो गई हैं। इन वेबसाइट्स पर छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित करने वाली गलत सूचनाएं साझा की जा रही हैं। कई बार इन नकली साइट्स पर पंजीकरण, एडमिट कार्ड डाउनलोड, परीक्षा तिथि या अन्य अपडेट्स के नाम पर झूठी जानकारी दी जाती है, जिससे परीक्षार्थी असमंजस में पड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि आधिकारिक वेबसाइट सिर्फ www.upmsp.edu.in है। उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और विद्यालयों से अपील की है कि वे किसी भी अन्य वेबसाइट से प्राप्त जानकारी पर भरोसा न करें। बोर्ड ने कहा कि गलत जानकारी फैलाने वाली वेबसाइट्स और लिंक से दूर रहना ही समझदारी है। इन वेबसाइट्स पर दी जाने वाली फर्जी सूचनाएं छात्रों का समय और मेहनत दोनों बर्बाद कर सकती हैं। वहीं, कुछ मामलों में यह भी देखा गया है कि नकली पोर्टल शुल्क या व्यक्तिगत जानकारी मांगकर धोखाधड़ी का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed