फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ATMs went cashless due to strike, people remained upset

हड़ताल के कारण कैशलेस हुए एटीएम, लोग रहे परेशान

Wed, 30 Mar 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
ATMs went cashless due to strike, people remained upset
निजीकरण और बैंकिंग लॉ अमेडमेंट बिल 2021 के विरोध में दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। हड़ताल का असर एटीएम पर दिखा। कई एटीएम कैशलेस हो गए। नकदी के लिए लोग एटीएम तक भागदौड़ करते दिखे। उधर, कर्मियों की हड़ताल से करीब दो सौ करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

जिले में ज्ञानपुर, औराई और भदोही तहसील क्षेत्र में कुल मिलाकर 130 बैंक शाखाएं हैं। इसमें कुछ प्राइवेट तो कुछ सरकारी क्षेत्र के बैंक हैं। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य हड़ताल रहे। हड़ताल में शामिल होने की वजह से कर्मियों ने काम नहीं किया। कुछ जगह बैंकों में ताला बंद दिखा तो कहीं शाखा तो खुली थी, लेकिन वहां काम नहीं हुआ। कमोवेश यही स्थिति डाकघर और विद्युत निगम कार्यालय की भी रही। ज्ञानपुर के केनरा बैंक, यूनियन बैंक सहित अन्य बैंकों की शाखाओं में हड़ताल का असर दिखा। उधर, भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रोज की तरह ही काम हो रहा था। मार्च महीना वित्तीय वर्ष का अंतिम माह होता है, अब दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में तमाम लोंगों को अपना टैक्स क्लीयर कराना, हिसाब-किताब कराना है। ऐसे में बैंकों में हड़ताल की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। एलडीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि जिन संगठनों से जुड़े कर्मचारी हड़ताल में शामिल थे, वहां काम नहीं हो पाया। हालांकि जिन बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर नहीं थे, वहां सुचारु रूप से काम हुआ है।
विज्ञापन

उधर, बैंककर्मियों की हड़ताल की वजह से कई लोगों को परेशान होना पड़ा। मंगलवार की शाम तक एटीएम भी खाली हो गए। प्रोफेसर कॉलोनी में लगे यूबीआई के एटीएम में शाम करीब चार बजे ही रुपये खत्म हो गए। यही हाल जिला जेल के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम का भी रहा। पटेल नगर स्थित इंडियन बैंक के एटीएम का शटर बंद हो गया। बालीपुर के जेके सिंह, ज्ञानपुर के आलोक रावत ने कहा कि पैसा निकालने के लिए पहुंचे थे, लेकिन एटीएम में पैसा नहीं था। एलडीएम अभिषेक कुमार ने कहा कि कुछ बैंकों के एटीएम में एजेंसियां पैसा डालती हैं और कुछ में बैंक प्रबंधन खुद डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed