फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Athletics players will be carved

तराशे जाएंगे एथलेटिक्स के खिलाड़ी

Thu, 09 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Athletics players will be carved
जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर के एथलेटिक्स सेंटर में खिलाड़ियों को तराशा जाएगा। इसके लिए खेल विभाग ने आवेदन मांगा है। प्रशिक्षण के लिए 14 जून को 15 बालकों और 15 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयन होने पर प्रशिक्षण देकर उन्हें स्पोर्ट्स कॉलेज और हास्टल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

क्रिकेट और वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट इंक (डब्ल्यूडब्ल्यूई) जैसे खेलों में कालीन नगरी का नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों की तरह ही एथलेटिक्स के खिलाड़ी भी अपना जौहर दिखाएंगे। इसके लिए जिला स्टेडियम में एथलेटिक्स सेंटर बन गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण साईं की ओर से संचालित खेलो इंडिया के लिए जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 31 जुलाई को 14 साल की उम्र पूर्ण करने वाले खिलाड़ी अपना आवेदन कर सकेंगे। ताकि उन्हें प्रशिक्षण देकर स्पोर्ट्स कॉलेज और हास्टल भेजा जा सके। उन्होंने बताया कि 14 जून को स्टेडियम में चयन और ट्रायल होगा। इसमें 15 बालकों और 15 बालिकाओं का चयन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed