{"_id":"6ad52053b2cec14bf603ca3c","slug":"at-the-health-fair-1240-patients-were-examined-and-provided-with-medicines-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150253-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आरोग्य मेले में 1240 मरीजों को जांच कर दी गईं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आरोग्य मेले में 1240 मरीजों को जांच कर दी गईं दवाएं
करियांव पीएचसी पर मरीज देखते डा प्रियरंजन तिवारी। स्रोत विभाग
Link Copied
ज्ञानपुर। जिले के 20 स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। बदलते मौसम में लोग बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। मेले में इलाज के लिए पहुंचने वाले 1240 मरीजों में से 150 बुखार और करीब 700 सर्दी, खांसी से पीड़ित रहे। सभी की जांच कर जरूरी दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
मौसमी बीमारी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सक बचाव के लिए जरूरी सलाह दे रहे हैं। मौसम में बदलाव के बीच दिन में हल्की गर्मी और रात में सिहरन हो रही है। जिससे लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. ओपी शुक्ला ने बताया कि मेले में आने वाले 1240 मरीजों में से 250 से ज्यादा बच्चे शामिल रहे। चिकित्सकों ने सभी मरीजों की जांच की और उन्हें दवाएं दीं। साथ ही, बचाव के लिए उचित परामर्श भी दिया गया। यह मेला चकटोडर, कसियापुर, जंगीगंज, सेमराध, करियावां, कटरा, जयरामपुर, लालानगर और डेरवा, महजूदा सहित सभी 20 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित किया गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं। जिन्हें जांच कर दवाएं दी गईं। ऐसे मौसम में सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। लापरवाही बरतने पर लोग बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेले में 65 से 70 फीसदी मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।