फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Assembly elections Bhadohi: 31 form canceled, 31 candidates valid

विधानसभा चुनाव भदोही : 31 का पर्चा निरस्त, 31 प्रत्याशी वैध

Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Assembly elections Bhadohi: 31 form canceled, 31 candidates valid
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट के तीनों नामाकंन कक्षों में शुक्रवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच आरओ, प्रेक्षकों की निगरानी में हुई। तीनों विधानसभाओं में नामांकन करने वाले 62 प्रत्याशियों में से 31 का पर्चा निरस्त हो गया जबकि सपा, भाजपा, कांग्रेस, बसपा, प्रमासपा, एआईएमआईएम सहित 31 का पर्चा वैध हो गया। 21 फरवरी को नाम वापसी के साथ ही चुनावी मैदान में ताल ठोंकने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

सातवें चरण में जिले के तीनों विधानसभाओं में सात मार्च को मतदान होना है। ज्ञानपुर, औराई और भदोही विधानसभा सीट के लिए 62 उम्मीवारों ने पर्चा भरा था। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच की गई। नामांकन के समय कुछ प्रपत्रों के अपूर्ण एवं कमियों पर अभिलेख के चेकलिस्ट में दर्शाए गए खामियों को भी सही नहीं कर पाए। जिसको लेकर रिटर्निंग आफिसरों ने 31 पर्चे निरस्त कर दिया। भदोही विधानसभा में समाजवादी पार्टी से जाहिद, भारतीय जनता पार्टी से रवींद्र नाथ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से वसीम फिरोज, बहुजन समाज पार्टी से हरिशंकर, आम आदमी पार्टी से कलाधर, जनता दल (यूनाईटेड) से डीयम सिंह, लोक दल से पंकज कुमार द्विवेदी, एआईएमआईएम से रविशंकर, जन अधिकार पार्टी से श्वेता कुमारी, निर्दल प्रत्याशी बिंदु देवी, स्वर्ण भारत पार्टी से महेश कुमार, राष्ट्रीय समाज पार्टी से श्याम पाल का नामांकन ही वैध मिला जबकि 12 का पर्चा निरस्त हो गया। इससे विधानसभा में अब 12 उम्मीदवार ही बचे हैं।
विज्ञापन

ज्ञानपुर में 25 उम्मीदवारों में 13 का पर्चा निरस्त हो गया, जबकि 12 का पर्चा सही मिला। इसमें बहुजन समाज पार्टी के उपेंद्र, समाजवादी पार्टी से रामकिशोर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से सुरेश चंद, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से विजय कुमार, भारतीय मानव समाज पार्टी से रामधनी, स्वर्ण भारत पार्टी से धर्मराज, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल यानी निषाद पार्टी से विपुल दूबे, अंजान आदमी पार्टी से स्वतंत्र कुमार, निर्दल प्रत्याशी विरेंद्र त्रिपाठी, रीमा पांडेय, रामलली, संगीता देवी का पर्चा वैध रहा। औराई में 13 में सात का पर्चा निरस्त हो गया। वैध उम्मीदवारों में समाजवादी पार्टी से अंजनी, बहुजन समाज पार्टी से कमला शंकर, भारतीय जनता पार्टी से दीनानाथ भाष्कर, इडियन नेशनल काग्रेस से संजू देवी, आम आदमी पार्टी से कविता राय, एआईएमआईएम से टेढ़ई, विकासशील इंसान पार्टी से कविता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed