फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Assembly elections: 10 zones, district divided into 70 sectors

विधानसभा चुनाव : 10 जोन, 70 सेक्टरों में बंटा जिला

Sat, 05 Mar 2022 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections: 10 zones, district divided into 70 sectors
जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में सात मार्च को होने वाले मतदान की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड में आ चुका है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से मतदान कराने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कालीन नगरी यानि भदोही को 10 जोन और 70 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी भी दे दी गई है। तीन जोनल और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं।चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए 12 हजार जवान तैनात किए गए हैं। कुल 1375 बूथ अर्ध सैनिक बल के जवानों की की निगरानी में रहेंगे। थाना स्तर पर 60 से अधिक पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों की क्यूआरटी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जिले के सभी तीन विधानसभा क्षेत्रों में अंतिम यानी सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होना है। ज्ञानपुर, भदोही, औराई विधानसभा में 1375 बूथों पर मतदान सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर जुट गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर सभी बूथों पर विशेष नजर रहेगी। वीडियोग्राफी, माइक्रो आब्जर्वर संग सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माइक्रो ऑब्जर्वर किसी भी गड़बड़ी पर सीधे चुनाव आब्जर्वर को रिपोर्ट करेंगे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की तरफ से भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि सभी 1375 बूथों पर आठ से नौ जवान रहेंगे। इसमें चार अर्ध सैनिक बल और पांच सिविल पुलिस के जवान शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि 45 कंपनी अर्ध सैनिक बल के जवान यानी 4500, डेढ़ कंपनी पीएसी, ढाई हजार दूसरे जिले के पुलिस जवान, एक हजार जिले के जवान ड्यूटी पर रहेंगे। ढाई हजार होमगार्डों की भी ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 60 से अधिक क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) भी भ्रमणशील रहेगी। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed