फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   As soon as the traffic month passes, the rules are forgotten, are being blown away

यातायात माह गुजरते ही भूल गए नियम, उड़ा रहे धज्जियां

Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
As soon as the traffic month passes, the rules are forgotten, are being blown away
यातायात माह खत्म होते ही नियमों का टूटना शुरू हो गया है। जहां तमाम लोग यातायात नियमों को भूलकर वाहन चला रहे हं,ै वहीं सुरक्षा को भी नजर अंदाज किया जा रहा है। यातायात नियमों को भूलने वालों में वे पुलिस कर्मी भी शामिल हैं, जिन्होंने बीते नवंबर में यातायात माह मनाते हुए नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया।
विज्ञापन

बुधवार को अमर उजाला टीम ने नगर के कुछ स्थानों पर यातायात नियमों की स्थिति का जायजा लिया। गोपीगंज नगर के छोटा और बड़ा चौराहा, ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहा, पटेल नगर, ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग पर पड़ताल की गई तो नियम तार-तार दिखे। कहीं एक बाइक पर तीन लोग सवार दिखे तो कहीं बिना हेलमेट के लोग गंतव्य को जाते दिखे। इसके अलावा ऐसे कई वाहन देखने को मिले, जिन पर तीन से चार सवारियां थीं। यही नहीं, कुछ पुलिस के जवान भी बिना हेलमेट के बाइक पर फर्राटा भरते दिखे। यातायात प्रभारी शशिकांत यादव ने बताया कि यातायात माह में जिले भर में जागरूकता कार्यक्रम हुए। इसके तहत गोष्ठी, कार्यशाला सहित अन्य आयोजन किए गए। अभियान में 11 हजार से अधिक दो व चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। अभी भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

11.57 लाख शमन शुल्क वसूल
ज्ञानपुर। यातायात माह में तेज गति, मोबाइल पर बात करते समय वाहन चलाने, हेलमेट न लगाने, सीट बेल्ट का इस्तेमाल न करने वालों पर जमकर कार्रवाई हुई। यातायात विभाग के आंकड़ों के अनुसार हेलमेट न लगाने पर 11 हजार 70 वाहनों पर पांच लाख 52 हजार का शमन शुल्क लगाया गया। बुलेट में प्रेशर हार्न और गलत साइलेंसर लगवाने पर 39 वाहनों का चालान किया गया। तेज गति से वाहन चलाने पर चार और वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 48 का चालान किया गया। यातायात प्रभारी शशिकांत ने बताया कि यातायात माह में कुल 15 हजार 245 वाहनों का चालान किया गया और 11.57 लाख रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed