फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Arto increased surveillance at the

एआरटीओ दफ्तर पर बढ़ाई गई चौकसी

Wed, 06 Jan 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 06 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Arto increased surveillance at the
कार्यालय परिसर से लेकर कार्यालय के अंदर तक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे और कार्यालय का मुख्य गेट आउटसाइडरों के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


 इस दौरान दलाल और आउटसाइडर कार्यालय परिसर के बाहर मंडऱाते नजर आए। दूसरी तरफ जिलाधिकारी ने तोडफ़ोड़ मामले की जांच उप जिलाधिकारी को सौंप दी है।

 एसडीएम आठ जनवरी को मामले की जांच करेंगे। सोमवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय पर कुछ दलालों ने विभाग के एक लिपिक से हाथापाई करने के साथ ही कुर्सी आदि को तोड़ दिया था।

डीएम प्रकाश बिंदु के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने मामले की जांच ज्ञानपुर एसडीएम विपिन कुमार को सौंप दी। विवाद और तोड़फोड़ के बाद मंगलवार को कार्यालय पर सख्ती दिखी।
विज्ञापन


दफ्तर में काम के दौरान जहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहे, वहीं मुख्य द्वार और पीछे के द्वार पर
ताला लगा दिया गया ताकि दलाल और आउटसाइडर कार्यालय के अंदर न घुस पाएं।

कार्यालय के मेन गेट और अंदर कई स्थानों पर दलालों का प्रवेश वर्जित होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया।
मंगलवार को कार्यालय से 100 से 300 मीटर दूर दलाल मंडऱाते नजर आए।

 इस संबंध में उप संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन वीके मिश्रा ने कहा कि कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

 यह स्थिति अब आगे भी प्रभावी रहेगी। दलाल कार्यालय में प्रवेश करेंगे तो उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह सीधे काउंटर पर आकर अपना काम कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed