{"_id":"62729bfad7d8bd4484074fe4","slug":"arrangements-are-being-made-for-flood-protection-22-outposts-will-be-established-bhadohi-news-vns6517583154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से बचाव के हो रहे इंतजाम, स्थापित होंगी 22 चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से बचाव के हो रहे इंतजाम, स्थापित होंगी 22 चौकियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। वर्ष 1978 और 1982 जैसी बाढ़ की स्थिति से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने कार्य योजना तैयार कर जिम्मेदारी भी अधिकारियों को सौंप दी है। डीघ के कोनिया क्षेत्र में 12, भदोही में छह और औराई में चार सहित कुल 22 बाढ़ चौकियां स्थापित की जाएंगी। बाढ़ नियंत्रण के लिए डीएम ने अधिशासी अभियंता नहर प्रखंड को नोडल अधिकारी तैनात किया है। जहां से बाढ़ को बढ़ावा मिलने की आशंका है, वहां पहले ही काम कराने का लक्ष्य है। साथ ही 381.93 किमी के नालों को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
नोडल अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर डीघ के कोनिया में 14, औराई में कुल 15 बंधियां हैं। इनके पुनर्निर्माण, 381.930 किमी वाले 76 नालों के दुरुस्तीकरण के लिए अधिशासी अभियंता बंधी प्रखंड वाराणसी 15 जून तक काम कराएगा। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में वाहन की व्यवस्था परिवहन विभाग, चिह्नित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जर्जर तार, खंभे, ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग बारिश शुरू होने से पहले बदलवाएगा। संबंधित तहसील के एसडीएम और सिंचाई विभाग जलनिकास रास्तों को अतिक्रमण मुक्त कराने, खोलवाने की सूची नोडल को भेजेंगे। जिला मुख्याल, तहसील और ब्लाक स्तर पर स्थापित जल मापक यंत्रों को ठीक कराया जाएगा।