फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Apna Dal S 's Chaupal and Padayatra from 11

अपना दल (एस) की बैठक

Wed, 04 Dec 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Apna Dal S 's Chaupal and Padayatra from 11
भदोही। अपना दल (एस) जिला इकाई की बैठक बुधवार को सर्रोई स्थित जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष डीएम सिंह गहरवार ने कहा कि पार्टी की विचारधारा सर्वजाति और सर्वधर्म समभाव की है। इसे और मजबूत बनाने का आह्वान किया। बताया कि 11 दिसंबर से भदोही विधानसभा के पूर्वी छोर से जनसमस्याओं पर चौपाल व पदयात्रा कार्यक्रम शुरू किया जाएगा जो अनवरत चलेगा। दुर्गागंज में 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर इसका समापन होगा।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि चौपाल और पदयात्रा कार्यक्रम के माध्यम से अपना दल (एस) की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ दल की रीति व नीति से अवगत कराया जाएगा। बैठक में भदोही जनपद में पार्टी को नया आयाम देने का संकल्प लिया गया। संचालन कृष्णा सीताराम मिश्र ने किया। मुख्य रूप से विमलधर दूबे, सुनील पटेल, विनय राय, शिवनरेश यादव, अमित पांडेय, किशन सिंह, प्रभाकर सिंह, इबराहिम अंसारी, इदरीस अंसारी, विशाल सिंह, विपिन मिश्रा, हसीब अंसारी, निर्भय शुक्ला, सनी बिंद, सत्यम पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed