{"_id":"46de5c2af105829fa17c0c182cac4765","slug":"anripur-soldier-in-attack-aerial-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनरीपुर में सिपाही पर हमला, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनरीपुर में सिपाही पर हमला, हवाई फायरिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Sun, 06 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर ब्लाक के अनरीपुर मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने पुलिस के एक जवान की पिटाई कर दी और उसकी रायफल छीनने का प्रयास किया।
ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिसकर्मी एक प्रत्याशी विशेष के समर्थन वाली गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। इस पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। छिटपुट घटनाओं के बीच ज्ञानपुर और सुरियावां ब्लाकों में मिलाकर 65.52 फीसदी मतदान हुआ।
तीसरे चरण के चुनाव में शनिवार को ज्ञानपुर ब्लाक में 67.06 और सुरियावां में 63.68 फीसदी मतदान हुआ। सुबह शांतिपूर्वक ढंग से ज्ञानपुर और सुरियावां के 487 बूथों पर मतदान शुरू हुआ।
कोहरा होने के बाद भी मतदाता घरों से निकलने लगे। जैसे-जैसे मौसम साफ हुआ बूथों पर मतदाताओं की संख्या भी बढ़ने लगी।
गोपीगंज संवाददाता के मुताबिक दोपहर बाद गोपीगंज थानाक्षेत्र के अनरीपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ पर चुनाव ड्यूटी कर रहे एसपीओ कार्यालय पर तैनात सिपाही चंद्र प्रकाश पांडेय पर ग्रामीणों ने हमला कर उनकी रायफल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
उसी दौरान दूसरे पुलिसकर्मी राम कुमार विश्वकर्मा ने आत्मरक्षा के लिए अपनी राइफल से हवाई फायरिंग की। इससे बूथ पर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मी चंद्र प्रकाश पांडे ने कहा कि कुछ ग्रामीण फर्जी मतदान का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उन पर प्राणघातक हमला कर दिया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ग्रामप्रधान के एक प्रत्याशी के समर्थन में कार्य कर रहे थे।
उसका विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई की। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ा। घटना की खबर लगते ही डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी एके राय, सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय, एसडीएम विपिन कुमार मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद पोलिंग बूथ पर सन्नाटा छाया रहा, वहीं गांव के लोग भी सहम गए। पुलिस कप्तान एके राय ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
दूसरी ओर शाम साढ़े चार बजे तक दोनों ब्लॉकों में 65.52 फीसदी वोट पड़े। ज्ञानपुर ब्लॉक में 67.06 और सुरियावां में 63.68 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
09 पदों के लिए 865 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।