फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anripur soldier in attack , aerial firing

अनरीपुर में सिपाही पर हमला, हवाई फायरिंग

Sun, 06 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 06 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
Anripur soldier in attack , aerial firing
 ज्ञानपुर ब्लाक के अनरीपुर मतदान केंद्र पर ग्रामीणों ने पुलिस के एक जवान की पिटाई कर दी और उसकी रायफल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिसकर्मी एक प्रत्याशी विशेष के समर्थन वाली गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। इस पर पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। छिटपुट घटनाओं के बीच ज्ञानपुर और सुरियावां ब्लाकों में मिलाकर 65.52 फीसदी मतदान हुआ।

 
तीसरे चरण के चुनाव में शनिवार को ज्ञानपुर ब्लाक में 67.06 और सुरियावां में 63.68 फीसदी मतदान हुआ। सुबह शांतिपूर्वक ढंग से ज्ञानपुर और सुरियावां के 487 बूथों पर मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन


कोहरा होने के बाद भी मतदाता घरों से निकलने लगे। जैसे-जैसे मौसम साफ हुआ बूथों पर मतदाताओं की संख्या भी बढ़ने लगी।

गोपीगंज संवाददाता के मुताबिक दोपहर बाद गोपीगंज थानाक्षेत्र के अनरीपुर पूर्व माध्यमिक  विद्यालय के बूथ पर चुनाव ड्यूटी कर रहे एसपीओ कार्यालय पर तैनात सिपाही चंद्र प्रकाश पांडेय पर ग्रामीणों ने हमला कर उनकी रायफल छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसी दौरान दूसरे पुलिसकर्मी राम कुमार विश्वकर्मा ने आत्मरक्षा के लिए अपनी राइफल से हवाई फायरिंग की। इससे बूथ पर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मी चंद्र प्रकाश पांडे  ने कहा कि कुछ ग्रामीण फर्जी मतदान का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उन पर प्राणघातक हमला कर दिया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ग्रामप्रधान के एक प्रत्याशी के समर्थन में कार्य कर रहे थे।

 उसका विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने उनकी पिटाई की। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने  पुलिसकर्मी पर हाथ छोड़ा। घटना की खबर लगते ही डीएम प्रकाश बिंदु, एसपी एके राय, सीओ ज्ञानपुर श्यामशंकर पांडेय, एसडीएम विपिन कुमार मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद पोलिंग बूथ पर सन्नाटा छाया रहा,  वहीं गांव के लोग भी सहम गए। पुलिस कप्तान एके राय ने बताया कि इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।


दूसरी ओर शाम साढ़े चार बजे तक दोनों ब्लॉकों में 65.52 फीसदी वोट पड़े। ज्ञानपुर ब्लॉक में 67.06  और सुरियावां में 63.68 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
09 पदों के लिए 865 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed