{"_id":"61dc6f378cbb3264c90df9e5","slug":"another-corona-found-infected-in-the-district-number-25-bhadohi-news-vns6328627109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक और मिला कोरोना संक्रमित, संख्या 25 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक और मिला कोरोना संक्रमित, संख्या 25 हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। रोज नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। हालांकि दो दिन 10-10 मरीज और एक दिन चार संक्रमित मरीज पाए गए थे।
कालीन नगरी में कोरोना महामारी फिर पांव पसार रही है। सोमवार को भदोही के जमुनीपुर में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 25 हो गई है। पिछले तीन दिनों की अपेक्षा कोरोना संक्रमित मरीजों में सोमवार को कमी आई है। सभी मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है। हालांकि की अभी कोई गंभीर मरीज नहीं मिला है। जिले के कोरोना संक्रमित एक मरीज लखनऊ व एक मरीज प्रयागराज के अस्पताल में शुरू में ही भर्ती हुए थे। इसकी पुष्टि करते हुए सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया क लगातार जांच की जा रही है। लोगों को सचेत किया गया है कि वे कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूर करें। कहा कि जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। मुंबई, दिल्ली व विदेश से आने वालों के नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए वाराणसी भेजा रहा है। इसके लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टापों पर टीम जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने से ही कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।