फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Annual games

डा.श्याम प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय का वार्षिक खेल

Fri, 10 Jan 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Annual games
भदोही। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को धूमधाम से शुभारंभ हो गया। छात्र-छात्राओं ने एथलेटिक्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जमके अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खेलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डा.आरके तिवारी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को शपथ दिलाकर कड़ी मेहनत और लगने से आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। प्रारंभ मार्च पास्ट व मशाल दौड़ से हुआ। जिसके बाद गोला प्रक्षेप, डिस्कस थ्रो, दौड़, भाला प्रक्षेप, लंबी कूद में प्रतिस्पर्धा की।
विज्ञापन

क्रीडा प्रभारी डा.बृजेश कुमार ने बताया कि आज हुए गोला प्रक्षेप में सैलेश उपाद्याय प्रथम, आदर्श पांडेय द्वितीय विकास यादव तृतीय रहे। छात्राओं के गोला प्रक्षेप में प्रीती पाल प्रथम, पूजा देवी द्वितीय तथा पूजा पटेल तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में काजल यादव प्रथम, प्रीती पाल द्वितीय तथा श्वेता रश्मि तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में श्वेता सिंह प्रथम, वंदना यादव द्वितीय व प्रीति पाल तृतीय रही। बालकों के भाला प्रक्षेप में रोहित मौर्य प्रथम, नीरज यादव द्वितीय तथा इकरामुल अंसारी तृतीय रहे। छात्राओं के भाला प्रक्षेप में वंदना यादव प्रथम, पूनम यादव द्वितीय, प्रीति पाल तीसरे नंबर पर रहीं बालकों के डिस्कस थ्रो में कृष्णा यादव प्रथम, अदर्श पांडेय द्वितीय तथा सरफराज आलम तृतीय रहे। बालिकाओं के लंबी कूद में वंदना यादव प्रथम, काजल यादव द्वितीय तथा प्रीति पाल तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में पूनम यादव, पूजा पाल द्वितीय व काजल यादव तृतीय रही। प्राचार्य डा.मुरलीधर राम गुप्ता ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed