{"_id":"62658b38db14185fdd2ffea5","slug":"announcement-to-make-knpg-a-university-bhadohi-news-vns650081373","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएनपीजी को विश्वविद्यालय बनाने के लिए आर-पार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएनपीजी को विश्वविद्यालय बनाने के लिए आर-पार का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को विश्वविद्यालय बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रनेताओं की बैठक हुई। इसमें महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने के लिए आर-पार की लड़ाई का एलान किया गया। चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र कुमार दूबे ने कहा कि 1951 में महाराजा काशी नरेश ने कॉलेज की स्थापना की थी। उस समय प्रदेश में मात्र दो ही महाविद्यालय थे। अब प्रदेश में कई महाविद्यालय विश्वविद्यालय बन गए जबकि 60 साल से अधिक पुराना केएनपीजी कॉलेज राजनीतिक उपेक्षा का शिकार हो गया। शासन की ओर से पहल शुरू की गई तब भी उपेक्षित किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छात्रनेता सुरेश प्रकाश तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय को विश्वविद्याय बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा। पहले चरण में जनप्रतिनिधियों से मिलकर वार्ता होगी, दूसरे चरण में मंडलायुक्त को पत्रक सौंपकर मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाई जाएगी। तीसरे चरण में जन जागरण अभियान चलेगा। बैठक में शिवम शुक्ला, आनंद पांडेय, अनुज तिवारी, धर्मेन्द्र पांडेय, संतोष यादव, अनुराग तिवारी, आनंद पाल, राकेश यादव, धीरज दूबे, अमन दूबे आदि रहे।
ज्ञानपुर। विधान परिषद सदस्य अन्नपूर्णा सिंह ने काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पत्रक में कहा कि विश्वविद्यालय स्थापना के लिए कॉलेज के पास पर्याप्त जमीन मौजूद है। ऐसे में यहां पर ही विश्वविद्यालय का निर्माण हो। ताकि छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सके।