फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Anjali won in javelin throw, and Pooja excelled in discus throw.

Bhadohi News: जैवलिन थ्रो में अंजली, डिस्कस थ्रो में पूजा ने बाजी मारी

Thu, 25 Dec 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Anjali won in javelin throw, and Pooja excelled in discus throw.
भदोही। मूंसीलाटपुर जिला स्टेडियम में सांसद खेल स्पर्धा-2025 के तहत बुधवार को एथलेटिक्स, भारत्तोलन, बैडमिंटन, वालीबाल आदि खेल स्पर्धाएं हुईं। बृहस्पतिवार को सुशासन दिवस एवं अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सांसद विजेताओं को पुरस्कार वितरण करेंगे।
विज्ञापन

दूसरे दिन हुए सब जूनियर बालिका जैवलिन थ्रो अंजली प्रथम रहीं। वहीं, श्रृष्टि यादव द्वितीय और श्रृष्टि राव तृतीय रहीं। सब जूनियर बालिकाओं के डिसकस थ्रो में पूजा यादव जहां प्रथम रहीं।
विज्ञापन

वहीं, श्रृष्टि यादव और श्रृष्टि राव क्रमश: द्वितीय और तृतीय रहीं। भारोत्तोलन स्पर्धा के सब जूनियर बालक (56 केजी) भार वर्ग में हर्ष राय प्रथम, रेहान अली द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक (60 केजी) भार वर्ग में हिमांशु प्रथम, आशीष यादव द्वितीय रहे। सब जूनियर बालिका (40 केजी) भार वर्ग में सृष्टि राव प्रथम, खुशी बिंद द्वितीय रहीं। सब जूनियर बालिका (48 केजी) भार वर्ग में वैष्णवी सिंह प्रथम और संध्या बिंद द्वितीय रहीं।
जूनियर बालिका (69 केजी) भार वर्ग में सानिया राय प्रथम, सुमन यादव द्वितीय रहीं। जूनियर बालिका (77 केजी) भार वर्ग में प्रकृति राव प्रथम, ऋतु यादव द्वितीय रहीं।
बैडमिंटन स्पर्धा के सब जूनियर बालिका ग्रुप में श्रृष्टि प्रथम और आकर्षी द्वितीय रही। जूनियर बालिका ग्रुप में वैष्णवी प्रथम, ऐश्वी द्वितीय रहीं। सीनियर बालिका ग्रुप में अंशिका सिंह प्रथम, दिपांजली सिंह द्वितीय रहीं।

सीनियर बालक ग्रुप में शिवांग मौर्या प्रथम, अफान अहमद द्वितीय रहे। जूनियर वालीबाल बालिका वर्ग का फाइनल राज एकेडमी भदोही ने 21-15 से अनुराग पब्लिक स्कूल को हराया। वहीं, सब जूनियर बालिका वर्ग का फाइनल स्टेडियम-ए ने यूपीएस रजईपुर को 21-18 से हराकर विजयी हुई। जिला उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दो दिवसीय खेलों का समापन हो चुका है। सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद बृहसपतिवार को स्टेडियम में सभी विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। दूसरे दिन सांसद प्रतिनिधि संजय कुमार बिंद खेलों के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed