फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Angry villagers protest due to road closure

रास्ता बंद होने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 27 Feb 2022 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protest due to road closure
पूर्वोत्तर रेलवे के ज्ञानपुर रोड स्टेशन के पूर्वी छोर पर शनिवार को सुबह उस समय ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया, जब विभाग की तरफ से बाउंड्रीवाल के सार्वजनिक रास्ते को बंद किया जाने लगा। मौके पर चल रहा कार्य रोक दिए जाने की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस और आरपीएफ वहां पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाकर शांत करने में जुट गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों ने आरोप लगाया है कि लगभग 20 दिन पूर्व स्टेशन का निरीक्षण करने आए डीआरएम वाराणसी को पत्रक देकर पूर्वी छोर पर सोहगी, पूरेरजई तक आवागमन करने वालों का रास्ता नहीं रोके जाने की मांग की गई थी। इसके बावजूद रेल प्रशासन के निर्देश पर कार्यदाई संस्था बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रही है। सार्वजनिक रास्ता रेलवे की जमीन से होकर दोनों गांवों को जोड़ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर इस रास्ते से होकर स्टेशन, केड़वरिया बाजार में खरीदारी, राजमार्ग पहुंचकर सवारी वाहन पकड़ते हैं। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से आवागमन के लिए रास्ता चालू रखने देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की आगे की रणनीति तैयार करने के लिए विवश होंगे। उधर, स्टेशन पर तैनात आरपीएफ उप निरीक्षक संतोष राय ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर उनकी मांगों से वाराणसी रेल मंडल के उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में बसंत लाल, चिरौंजी देवी, गीता देवी, कलुआ देवी, चंद्रभान सरोज, रमेशचंद गौतम, शिवशंकर गौतम, राजेश गौतम, संतोष गौतम, रतन गौतम, रामकृपाल जायसवाल, दिनेश गौतम आमिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed