{"_id":"603b73e18ebc3ee8ee599c48","slug":"angry-teenager-hangs-his-father-s-scolding-bhadohi-news-vns5772060149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से नाराज किशोर ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से नाराज किशोर ने लगाया फंदा
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के माधोरामपुर गांव में रविवार की सुबह पिता की डांट से नाराज किशोर सूरज पाठक (16) ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके बड़े भाई की तीन माह पूर्व ठंड लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माधोरामपुर गांव निवासी राहुलदेव पाठक के दो बेटों में बड़े बेटे की मौत तीन माह पूर्व ठंड लगने से हो गई थी। उसके बाद सूरज घर के जरूरी कामकाज न कर सिर्फ इधर-उधर घूमता रहता। जिसको लेकर उसे डांट-फटकार लगाई जाती। रविवार की सुबह भी किसी बात को लेकर पिता राहुल देव पाठक ने उसे डांट दिया। उसके बाद नाराज सूरज मड़हे में जाकर फंदे पर झूल गया। काफी देर बाद जब वह मड़हे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरु की। मड़हे में जाकर देखा तो वह फंदे से झूल रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। किसी तरह उसे फंदे से उतारकर परिवार वाले सीएचसी गोपीगंज लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल केके सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की सूचना पर लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। सूरज के पिता राहुल देव पाठक सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से बस्ती में सन्नाटा पसर गया। तीन माह के अंदर दो बेटों की मौत से मानों परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।