{"_id":"5ef4d3308ebc3e43272dbfb4","slug":"anger-erupted-against-china-chinese-products-burnt-bhadohi-news-vns532226297","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, फूंके चीनी उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन के खिलाफ फूटा गुस्सा, फूंके चीनी उत्पाद
विज्ञापन
अजिमुल्लाह चौराहे पर चीनी उत्पाद और चीनी झंडा जलाते सपा कायकर्ता
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भारतीय सीमा पर चीन की हरकतों को लेकर जनमानस में उबाल है। विशेष रूप से 20 भारतीय जवानों के शहीद होने पर लोगों में गुस्सा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर बृहस्पतिवार को गुस्से का इजहार करते हुए चीनी झंडा समेत चीन निर्मित इलेक्ट्रानिक उत्पाद आग के हवाले किए। इस मौके पर सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हसनैन अंसारी ने कहा कि भारत सरकार जो कर रही है करे आम नागरिक चीनी उत्पादों का बहिष्कार कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
गुरुवार को दोपहर दो बजे सपा कार्यकर्ता चाइना उत्पादित टीवी, वीसीआर, मानिटर, सेट टाप बाक्स, की-बोर्ड आदि लेकर अजीमुल्लाह चौराहे पर पहुंचे। चीनी राष्ट्रपति के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते चीन की झंडा आग के हवाले किया। कार्यकर्ताओं ने चीन पर तत्काल हमला बोल कर उन्हें भारतीय सीमा से बाहर खदेड़ने की मांग किया। लोगों ने कहा कि भारत सरकार अपने स्तर से कदम उठाए। आम नागरिक भी चीन उत्पादित सामानों का बहिष्कार कर चीन की कमर तोड़ने में बड़ा योगदान दे सकते हैं।
इस दौरान सपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि चीन का सबक सिखाना होगा। इसके लिए आम नागरिकों को जाति-वर्ग भूल कर आगे आना चाहिए। वरिष्ठ नेता जावेद खां ने कहा कि सरकार चीन के कायराना हरकत पर मुंहतोड़ जवाब दे, सारा देश उसके साथ है। झंडा फूंकने में महफूज आलम, मो.सलमान, मोनू, तौसीफ अंसारी, दानिश सिद्दीकी आदि भी रहे।